फीचर्ड
राजनीति
हनुमंत कथा में आशीर्वाद के बीच भाजपा नेता ने उठाया उपेक्षा का मुद्दा
इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम जायसवाल ने एक पत्र सौंपते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की
नैनी,प्रयागराज। अरैल क्षेत्र में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम जायसवाल ने एक पत्र सौंपते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं,
लेकिन वर्तमान में पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, जबकि हाल ही में दल बदलकर आए लोगों को अधिक महत्व दिया जा रहा है।श्री जायसवाल ने अपने पत्र के माध्यम से यह भी सवाल उठाया कि उनकी अर्जी पर कब विचार किया जाएगा और उन्हें पार्टी में जिम्मेदारी कब सौंपी जाएगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की अपील की।
Naini Prayagraj News Hindu Religious Event UP Hanumant Katha Prayagraj public gathering Prayagraj Dhirendra Krishna Shastri event BJP leader protest UP Ghanshyam Jaiswal statement party workers neglect issue BJP internal politics news old vs new workers debate religious event political issue Aral Prayagraj news katha program crowd India political grievance BJP Prayagraj local news Hindi party worker dissatisfaction India BJP news Uttar Pradesh leadership demand BJP worker Hindi news trending UP


Comments