फीचर्ड

कल्याणपुर में युवक की हत्या का खुलासा

24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था।
 
मामले को गंभीरता से लेते हुए कल्याणपुर पुलिस ने जांच तेज की और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार