नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गरीब बिटिया की शादी में फरिश्ता बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता के.एल. तिवारी
बस्ती जिले के हरैया तहसील के मुईली गांव में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी उस समय संकट में पड़ गई, जब मेहनत-मजदूरी कर जोड़े गए 70 हजार रुपये अचानक खाते से गायब हो गए।
बस्ती।बस्ती जिले के हरैया तहसील के मुईली गांव में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी उस समय संकट में पड़ गई, जब मेहनत-मजदूरी कर जोड़े गए 70 हजार रुपये अचानक खाते से गायब हो गए। पीड़ित श्याम नारायण निषाद की पुत्री सपना निषाद की शादी 21 अप्रैल 2026 को तय है।
अपरिवार का आरोप है कि हर्रैया द्वितीय क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल और उनके पुत्र दिवाकर विक्रम द्वारा संचालित खाते से गरीब खाताधारकों का करोड़ों रुपये गबन कर फरार हो गए हैं।
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब शादी की तैयारियों के लिए परिजन पैसा निकालने बैंक पहुंचे, लेकिन खाते में शून्य राशि देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
जिसकी शिकायत कई जगह किया गया लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से निराश हो करके लौट आए
इस विपरीत परिस्थिति में जब परिवार पूरी तरह टूट चुका था, तब “सेवा समर्पण भाव परिवार” के मुखिया दिलीप पांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की अपील की। यह अपील इंसानियत की मिसाल बन गई।
जैसे ही यह खबर हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता के.एल. तिवारी तक पहुंची, वे रविवार देर शाम खुद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और न केवल 5 साड़ियां, कुर्ता-धोती, गमछा भेंट किया बल्कि आर्थिक सहायता देकर बेटी की शादी में सहयोग का भरोसा भी दिया।
.
इस दौरान दिलीप पांडे, पशुपतिनाथ चतुर्वेदी, आकाश त्रिपाठी, उमंग पांडे सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।
अधिवक्ता तिवारी द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसे “इंसानियत की मिसाल” बता रहे हैं। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं अधिवक्ता कन्हैया लाल तिवारी हमेशा गरीबों की सहायता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं भगवान उनकी मदद करें


Comments