नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नौबस्ता के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में पिता द्वारा अपनी दो पुत्रियों की गला काट कर हत्या
शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
कानपुर। नौबस्ता थाना अंतर्गत त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता द्वारा अपनी दो पुत्रियों की गला काट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, वहां बारीकी से निरीक्षण किया। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि दिनांक 19.4.2026 को प्रातः लगभग 4:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नौबस्ता क्षेत्रान्तर्गत त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिग जुड़वा पुत्रियों उम्र करीब (11 वर्ष) की गला काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया है। डॉग स्क्वायड ने भी गहनता से जांच की।
दोनों बालिकाओं के शव घर के अंदर पाए गए हैं, जिनके गले पर कटे हुए घाव के निशान हैं। घटना के संबंध में अभियुक्त, जो कि मृतक बालिकाओं का पिता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Crime news up naubasta kanpur kanpur breaking news kanpur crime news UP Police Action पुलिस जांच Law and Order UP latest crime news Double Murder Case सनसनीखेज वारदात police investigation Kanpur UP Crime Update Justice system India Forensic Investigation India criminal case India murder case Kanpur पिता द्वारा हत्या child murder case India twin sisters murder domestic crime India police गिरफ्तारी कानपुर अपराध समाचार नौबस्ता थाना हत्या की वारदात बाल हत्या मामला


Comments