डीपीएस प्रयागराज का रहा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज, गुरूवार को शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) प्रयागराज ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुए परिणामों में विद्यालय का परीक्षा परिणाम एक बार फिर शत-प्रतिशत (100%) रहा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का क्षण रहा, क्योंकि परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी छात्र और छात्राओं ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी (First Division) में उत्तीर्ण हुए हैं।
 
इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपने जिले, अभिभावकों और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया। डीपीएस प्रयागराज प्रबंधन और शिक्षकगण सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उनके सुनहरे कल के लिए उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं।

About The Author

Post Comments

Comments