तेज रफ्तार ट्रक ने: बाइक सवार को मारी टक्कर
तीन घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर
हंडिया प्रयागराज। जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां बगहा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक पुरुष सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक बगहा चौराहे के पास बाइक सवारों से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। पुरुष घायल का भी उपचार चल रहा है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक के नंबर के आधार पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी और कुछ ही देर में ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Prayagraj latest news today road accident Prayagraj today Hindi accident news Handia Prayagraj accident Bagaha Chauraha accident truck bike collision UP three injured accident case women critical accident India overspeed truck accident rash driving UP police action accident case 108 ambulance service India CHC treatment news district hospital referral case road safety issue India vehicle hit and run case truck driver absconding case police barricading action UP


Comments