सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र का शानदार रिजल्ट: यश शुक्ला बने टॉपर, 100% परिणाम
विद्यालय के छात्र यश शुक्ला ने 96.8% (484/500) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
नैनी, प्रयागराज- सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता हासिल की। विद्यालय के छात्र यश शुक्ला ने 96.8% (484/500) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, पीयूष सिंह ने 94.8% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशु सिंह ने 94.21% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय के कुल 175 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य आधार बताया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
student success story india Hindi education news CBSE result 2026 Saraswati Vidya Mandir Naini Prayagraj school result CBSE high school result news 100 percent result school topper Yash Shukla 96.8 Piyush Singh result 94.8 Divyanshu Singh 94.21 school topper news India CBSE board result UP Prayagraj latest news today education achievement news school performance excellence


Comments