अंबेडकर जयंती पर  चाका में  निकाली भव्य बाइक रैली

जागरूकता और बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज।  नैनी क्षेत्र के चाका में मंगलवार शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। यह रैली चाका क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर निकली,जहां लोगों ने भी इसे सराहा।इस आयोजन में मुख्य रूप से मोनू पासी (चाका), बेटू जायसवाल (छोटा बाबा), अंकुर गुप्ता, शनि गुप्ता, राहुल गुप्ता, आदित्य साहू, तनीश श्रीवास्तव सहित कई अन्य युवा उपस्थित रहे।युवाओं ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता, जागरूकता और बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार