नैनी में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन
400 बच्चों को स्कूल सामग्री वितरित
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के ऐतिहासिक भटाई चौरा में भारत रत्न की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवियों द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच स्कूल बैग, कॉपी, पेन व अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 से 400 बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
आयोजन का मुख्य संचालन धीरेंद्र यादव ‘धीरू’ एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहिद दक्षिणी द्वारा किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बब्बन दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रवि गुप्ता, सुभाष, भवानी जी, देवीलाल, बाबा, पीर मोहम्मद, अजहर, सतीश श्रीवास्तव, कुमार कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, अंजू नाथ, राजेश गुप्ता, अंकित यादव, चंचल, मोहम्मद शारिक, गुड़िया यादव, ज्योति यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए समाज को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
prayagraj latest news Social Service Program UP Prayagraj news today Ambedkar Jayanti Naini Baba Saheb Ambedkar program Naini event update school material distribution children education support India Ambedkar Jayanti celebration India education awareness campaign गरीब बच्चों को सहायता NGO activity Prayagraj Samajwadi Party leaders event community welfare program India


Comments