स्कूल चलो अभियान रैली को बीईओ ने दिखाई हरी झंडी
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण किया
सिद्धार्थनगर / नगर पंचायत उस्का बाजार अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द में बुधवार को स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवना किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण किया।
तख्तियों पर लिखे प्रेरणादायक स्लोगन जैसे— सब पढ़ें, सब बढ़ें, शिक्षा है जीवन का आधार, हर बच्चा स्कूल जाए आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई। बीईओ ने रैली के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया, कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है।
और सभी अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें। साथ ही संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई, स्वच्छ जल एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक बालजीत कुमार, अभय श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, अमित,चंद्रजीत, सुप्रिया, अर्पिता, अर्चना, शीला, हरिकेश, राजाराम आदि उपस्थित रहे।
School Chalo Abhiyan UP education awareness India Siddharthnagar news today Uskabazar school rally communicable disease awareness rally PM Shri school program Composite Vidyalaya Parsa Khurd enrollment drive school rural education campaign UP student rally awareness clean hygiene awareness India health awareness campaign UP BEO Omprakash Mishra


Comments