सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी
मां बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बस्ती। बस्ती जिले में सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति से सात लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है, गौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले कुशाग्र श्रीवास्तव ने पुलिस को ताहिर देकर आरोप लगाया है, कि गौर थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के रहने वाले अजय कुमार श्रीवास्तव बांदा जिले में सिंचाई विभाग में तैनात है और वह अपने विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे अप्रैल से लेकर जून 2025 के बीच में कुल सात लाख रुपये लिए। जब वह नियुक्ति पत्र की मांग करने लगे तो अजय कुमार श्रीवास्तव फर्जी तरीके से कूटरचित चयन सूची तैयार कर दे दिया। विभाग में जब सत्यापन कराया गया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
पीड़ित कुशाग्र श्रीवास्तव जब अपने पैसे की मांग करने लगे तो आरोपी की मां सुशीला देवी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वर्तमान समय में आरोपी लखनऊ के थाना चिनहट के बगल मानस गार्डन कॉलोनी बीबीडी पुलिस चौकी के बगल में रहते हैं। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि कुशाग्र श्रीवास्तव की तहरीर पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में अजय कुमार श्रीवास्तव और सुशीला देवी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, मामले की जांच उप निरीक्षक रामरेखा यादव की ओर से किया जा रहा है।
uttar pradesh crime news Police Investigation Basti Basti fraud case job scam irrigation department Basti latest news today job fraud India 7 lakh cheating case fake appointment letter scam government job scam India Gaur police action FIR registered Basti accused Ajay Kumar Srivastava Sushila Devi case employment fraud India cheating case UP crime against youth India Kotwali area news


Comments