बस्ती जिले में एएलएस एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए वरदान हो रही साबित

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एम्बुलेंस सेवा से गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एएलएस एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी मेड केयर 365 के द्वारा संचालित की जा रही है रत्नेश चौधरी ग्राम -जाता पोस्ट - सोनहा जिला बस्ती के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था पीड़ित परिजनों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को जिला हॉस्पिटल बस्ती पहुंचाया उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने ले कारण जिला हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक ट्रीटमेंट करने के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया हैं।
 
अनुराग चौधरी के द्वारा एएलएस एम्बुलेंस पर फोन किया जाता है इनके मरीज के लिए एंबुलेंस प्रदान की जाती है एएलएस एम्बुलेंस के ईएमटी संतोष यादव के द्वारा मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया और मरीज को ईएमटी के द्वारा ऑक्सीजन व ग्लूकोज ड्रिप देते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज मरीज को सुरक्षित इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया ।
 
यूपी 32 ईजी 6392 में पायलट राम बहादुर का भी योगदान रहा । एम्बुलेंस को मानक स्पीड और सेफ ड्राइव की गई जिससे मरीज के घर वाले एंबुलेंस सेवा से बहुत प्रभावित थे और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एंबुलेंस सेवा बहुत अच्छी है जो गरीब व असहाय परिवारों के लिए 24 घण्टे निःशुल्क सुविधाएं प्रदान कर रहा है । एम्बुलेंस की अच्छी सुविधा मिलने पर पीड़ित परिवार ने एम्बुलेंस कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें