मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र में 05 प्रकरणों का सफल निस्तारण
महिला थाना पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण एवं न्यायसंगत समाधान कर सामाजिक समरसता बनाए रखने का सतत प्रयास
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार (नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज दिनांक 12.04.2026 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया।
उक्त परामर्श सत्र में कुल 08 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए दोनों पक्षों के मध्य आपसी संवाद स्थापित कराया गया। परिणामस्वरूप 05 प्रकरणों में आपसी सहमति के आधार पर सुलह-समझौता कराते हुए सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।शेष 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों को आपसी विचार-विमर्श हेतु अवसर प्रदान करते हुए अग्रिम तिथि नियत की गई, जिससे विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
महिला थाना पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण एवं न्यायसंगत समाधान कर सामाजिक समरसता बनाए रखने का सतत प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की पहल से न केवल परिवारों के बीच आपसी विवादों का समाधान हो रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हो रहा है।


Comments