बिना फार्मर रजिस्ट्री अब किसानों को पीएम किसान फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा
सभी किसान समय से पंजीकरण कराए, जिलाधिकारी
भदोही- जनपद में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज कर दिया गया है। एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत सभी भूमिधारक किसानों की 100 प्रतिशत रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में केवल पंजीकृत किसानों को ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 1,66,267 कृषक हैं, जिनमें से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 1,56751 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन गया है। अभी भी 9516 किसान ऐसे हैं जिनकी फार्मर रजिस्ट्री शेष है। अवशेष फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया निर्धारित समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित कराए। यह भी कहे की कोई अधिकारी कर्मचारी कार्य में लापरवाही शिथिलता उदासीनता रवैया अपनाएगा उसे किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।
फार्मर राष्ट्रीय अभियान 06 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों में लेखपालों द्वारा खतौनी से संबंधित त्रुटियों का सुधार किया जाएगा तथा पंचायतीराज, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त रूप से किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की है कि जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है, वे निर्धारित तिथियों के बीच अपने ग्राम पंचायत भवन पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि निवेश सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान को गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
Bhadohi News kisan news hindi kisan panjikaran PM Kisan Samman Nidhi UP Agriculture News Rural Development UP farmer registry bhadohi agri stack yojana pm fasal bima yojana farmer registration mandatory farmer scheme update kisan yojana india farmer registry campaign agriculture schemes india shailesh kumar dm bhadohi gram panchayat camp farmer benefits schemes agriculture department india pm kisan update 2026 kisan samachar


Comments