72 ट्रेनों में चेकिंग, 1413 बेटिकट पकड़े; 9.24 लाख जुर्माना वसूला
बिना बुकिंग सामान ले जाने वालों पर कार्रवाई की गई
कानपुर। बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने प्रयागराज मंडल में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 72 ट्रेनों और विभिन्न स्टेशनों पर जांच कर 1413 यात्रियों को पकड़ा गया और कुल 9,24,590 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान 10 अप्रैल को मंडल रेल प्रबंधक अंकित अग्रवाल के निर्देशन में चलाया गया। जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान और बिना बुकिंग सामान ले जाने वालों पर कार्रवाई की गई।
रेलवे के अनुसार, 645 बिना टिकट यात्रियों से 5,35,170 रुपये, 757 अनियमित यात्रियों से 3,88,220 रुपये और 11 यात्रियों से धूम्रपान व गंदगी फैलाने पर 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है। साथ ही बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
indian railways Kanpur News Today कानपुर रेलवे चेकिंग Railway Ticket Checking Drive Prayagraj Division Railway Ticketless Travel Fine बिना टिकट यात्रा कार्रवाई Railway Fine Collection India UP Railway News Passenger Checking Campaign Railway Rules Enforcement DRM Ankit Agarwal Ankit Agarwal Train Ticket Inspection Indian Railways Penalty Smoking Fine Train Cleanliness Rules Railway Unreserved Travel Fine Railway Vigilance Drive Passenger Awareness India Public Transport Rules India


Comments