PM आवास योजना: 17 अप्रैल तक करें आवेदन

लॉटरी से मिलेगा फ्लैट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सस्ते मकानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल तय की गई है। कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने कुल 205 फ्लैट और कुछ प्लॉट बिक्री के लिए जारी किए हैं। सबसे ज्यादा 139 फ्लैट महावीर नगर में, जबकि भागीरथी-जान्हवी, सकरापुर और रामगंगा इन्क्लेव में भी आवास उपलब्ध हैं। सरकारी अनुदान (₹2.50 लाख) के बाद लाभार्थियों को करीब ₹3.63 लाख से ₹5.06 लाख तक भुगतान करना होगा।
 
योजना में SC, OBC और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान है। आवेदन प्रक्रिया HDFC Bank के माध्यम से ऑनलाइन होगी, जिसके लिए ₹5000 पंजीकरण शुल्क देना होगा। चयन प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम से की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments