नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय की माता के निधन पर शोक
बड़ी संख्या पत्रकार एवं फोटो जर्नलिस्ट मौजूद रहे
ब्यूरो प्रयागराज। प्रयागराज प्रेस क्लब की ओर से सिविल लाइंस में अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय की माता स्वर्गीय माधुरी मालवीय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।
क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में संरक्षक अनुपम मिश्र, उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, काशी केसरवानी, सुनील बच्चन, अभय मिश्रा, रफीक अहमद, रविन्द्र सहित बड़ी संख्या पत्रकार एवं फोटो जर्नलिस्ट मौजूद रहे।


Comments