हमारी शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य का निर्माण करना होना चाहिए

सारी शिक्षा का अन्तिम लक्ष्य मनुष्य का विकास करना है, जिस प्रशिक्षण से मनुष्य की इच्छा शक्ति का विकास हो वही शिक्षा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। सोमवार को बी0बी0एल0 पब्लिक स्कूल, पीलीभीत रोड़, बरेली का 18 वें स्थापना दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय  प्रबंध समिति के सदस्य माधव अग्रवाल, पारूल अग्रवाल,  सौम्या अग्रवाल ,अजीत अग्रवाल का स्वागत विद्यालय की छात्र परिषद के हेड व्यॉय वेंदाग गुप्ता, हेड गर्ल अनाया दीक्षित के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ देकर मार्च पास्ट करते हुए किया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ माधव अग्रवाल , पारूल अग्रवाल,  सौम्या अग्रवाल एवं अजीत अग्रवाल , प्रधानाचार्या डॉ0 अल्पना जोशी, उप-प्रधानाचार्या  आर0 के0 शर्मा, आयोजन समिति के शिक्षक एवं अकादमिक प्रमुखों ने मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ, स्व0 कृष्ण कुमार अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। स्थापना दिवस के अवसर पर प्राथमिक वर्ग एवं पूर्व माध्यमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अर्न्तगत स्वागत गीत, नृत्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 
 
इस मौके पर छात्रों को पूरे वर्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कृत किया गया साथ ही कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्रों को उनका उत्साहवर्धन एवं मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार,  प्रकाश चन्द्र जोशी, संगीता आनन्द,  साधना सिंह,  गुंजन पाराशरी, विमलजीत कौर को शत-प्रतिशत उपस्थित के लिए सम्मानित किया।  विद्यालय के प्रबन्धन समिति के सदस्य  माधव अग्रवाल ने वेदांग गुप्ता एवं स्वरित कन्नौजिया को आलराउन्डर परफॉरमेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया।
 
इस मौके पर बोलते हुए प्रधानाचार्या डॉ0 अल्पना जोशी ने विद्यालय के संस्थापक स्व0  कृष्ण कुमार अग्रवाल  के शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान एवं दूरदर्शिता की प्रसंशा की। विद्यालय प्रबंधन  कृष्ण कुमार अग्रवाल के स्वपनों को साकार करने एवं विद्यालय को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने में पूर्णतयाः योगदान देने की प्रशंसा की। 
 
प्रधानाचार्या श्रीमती जोशी ने कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा विद्यालय ईंट और गारे का बना हुआ भवन मात्र नहीं है। विद्यालय आध्यात्मिक संगठन है, जिसका अपना स्वयं का विशिष्ट व्यक्तित्व होता हैं। विद्यालय पवित्र मंदिर है जहां विद्या की देवी के रूप में सरस्वती की निरन्तर आराधना होती है। जहां शील और चरित्र का विकास होता है। विद्यालय ज्ञान, कला, विज्ञान और संस्कृति का गतिशील केन्द्र है। 
 
जो समाज में जीवन शक्ति का संचार करता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप शिक्षा प्रदान करते हुए चारि़ित्रक दृढ़ता और नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास में यह विद्यालय पूरी तरह संलग्न है। कार्यक्रम संयोजन डॉ0 निशा शर्मा,  काजल सिंह,  पूजा पाठक एवं सफल संचालन अनाया दीक्षित, समृद्धि हिरवानी, पर्णिका आनन्द ने  नरेश कुमार मौर्य , श्वेता चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया।  विद्यालय के स्थापना दिवस पर ब्रज भूषण लाल चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल ,विद्यालय प्रबंधक  राघव कृष्ण अग्रवाल ने विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों को आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें