नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गैस की किल्लत व मंहगाई से जनता परेशान केंद्र सरकार लगाती है झूठी मलहम - प्रमोद तिवारी
सरकार का है दावा है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है
प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी सोमवार को शैल श्याम पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मोदी सरकार की गलत विदेश और आर्थिक नीति के कारण देश में गैस का संकट उत्पन्न हो गया है। देश में एलपीजी गैस 60 प्रतिशत से अधिक अरब देशों और होर्मुज जलडमरू मध्य के रास्ते आती है।90 प्रतिशत से अधिक गैस की आपूर्ति खाड़ी देशों से भारत में होती है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। भारत में लगभग 47-48 लाख बैरल कच्चा माल आयात होता है। उन्होंने कहा कि गैस पाने के लिए एजेंसियों पर ग्राहकों की लंबी लाइन लग रही है। सरकार का है दावा है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
सांसद तिवारी ने सवाल किया कि कमी नहीं है तो गैस एजेंसियों पर गैस सिलेंडर पाने के लिए लंबी लाइन क्यों लग रही है। गलत बयानबाजी कर सरकार लोगों की आंख में धूल झोंक रही है। श्री तिवारी ने कहा कि वर्ष 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी 9.48 थी जो बढ़ाकर वर्ष 2020 में 32.98 किया गया। डीजल पर एक्साइज़ ड्यूटी 3.56 से बढ़ाकर वर्ष 2020 में 31.83 कर दिया गया है। इस तरह सरकार को लगभग 28 लाख करोड़ रुपए की कमाई की गई, जिसका लाभ अडानी, अंबानी एवं शेल पेट्रोल कंपनियों को कराया गया। सांसद तिवारी ने कहा कि मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भय और अमेरिका परस्त नीति के कारण आज कई देश हमसे विमुख हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पांच सालों में मोदी के कुछ मित्रों की कंपनियों ने लगभग 28 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है। कहा कि 5 राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा ने हार मान लिया है। पश्चिम बंगाल की घटना निंदनीय है किंतु केंद्रीय चुनाव आयोग को भाजपा के फ्रंटल ऑर्गेनाइज़ेशन के रूप में काम नहीं करना चाहिए। तिवारी ने कहा कि हर सरकारी विभाग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है। भाजपा ने देश प्रदेश में जनता को धार्मिक उन्माद की आड़ लेकर गुमराह किया है।
आने वाले दिनों में जनता के मन मस्तिष्क पर सवार धर्म का नशा उतरने पर तमाम हथकंडों का पर्दाफाश और हकीकत का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी तूफान बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होने से रबी की फसल को भीषण क्षति हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों की फसलों से हुई क्षति के सापेक्ष मुआवजा देने एवं देय वसूली को स्थगित करने का अनुरोध किया है।प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्याम किशोर शुक्ल, जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी, महामंत्री प्रशांत कुमार शुक्ल, श्याम शंकर मिश्र ऐलाही आदि उपस्थित रहे।
Pramod Tiwari Statement LPG Cylinder Shortage Pratapgarh Political News LPG Price Hike India प्रमोद तिवारी गैस संकट प्रतापगढ़ Gas Crisis Pratapgarh एलपीजी महंगाई कांग्रेस प्रेसवार्ता Congress Press Conference केंद्र सरकार आरोप Central Government Allegation प्रतापगढ़ राजनीति गैस सिलेंडर लाइन राज्यसभा सांसद बयान Rajya Sabha MP Statement महंगाई मुद्दा Inflation Issue India खाड़ी देशों से गैस Gulf Countries Gas Supply पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी Petrol Diesel Excise Duty आर्थिक नीति विवाद


Comments