नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
भारत की सबसे कम उम्र की ज्योतिषी विदुषी काजल कुमारी सम्मानित
इन सभी सम्मानित विद्वानों और विदुषीयों में काजल कुमारी सबसे कम उम्र की सम्मानित होने वाली ज्योतिषी हैं
दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।
ब्यूरो प्रयागराज- ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र मधुबनी बिहार में आयोजित एक वृहद भव्य अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में बिहार की शान ज्योतिषी काजल कुमारी को सम्मानित किया गया ।काजल कुमारी पटना बिहार की एक सुप्रसिद्ध ज्योतिषी हैं।जो कि वर्तमान में पटना की टॉप 10 ज्योतिषी में तीसरे स्थान पर हैं। बिहार की धरती मिथिलांचल में संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई देश के विद्वान ज्योतिष तथा ज्योतिषी सम्मिलित हुए थे। इन सभी सम्मानित विद्वानों और विदुषीयों में काजल कुमारी सबसे कम उम्र की सम्मानित होने वाली ज्योतिषी हैं ,

पूरे भारत की सबसे कम उम्र की ज्योतिषी मात्र 21 वर्ष की उम्र में सुश्री काजल अपने दिव्य अलौकिक ज्ञान और विद्वता से "ज्योतिष भास्कर सम्मान" उपलब्धि को प्राप्त किया हैं । जिसके बाद इनके नाम के आगे अब "आचार्या " लगेगा । संस्थापक- सुनील श्रीवास्तव कार्यक्रम आयोजक -आचार्य शुभम् श्रीवास्तव, आयोजन प्रभारी- आचार्या तान्या, सह आयोजक - शुभांगी श्रीवास्तब थे। सम्मेलन में दो महामंडलेश्वर सहित प्रकांड ज्योतिष विद्वान् सम्मिलित हुए थे। यह आयोजन 24 वर्ष के बाद आयोजित हुआ था। 350 ज्योतिषियों में काजल कुमारी ने अपने ज्ञान से उच्च स्थान प्राप्त किया हैं।
इन्हें सम्मान स्वरूप मिथिला की पारंपरिक शॉल, पकड़ी, मेडल,कलम, कॉपी , और पुस्तक प्रदान की गई। इनको सम्मानित करते हुए संस्थापक सुनील श्रीवास्तव ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। काजल कुमारी सम्मान प्राप्त करते भावुक हो गई। उन्होंने चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेते हुए बोली आपका हार्दिक आभार जो आपने मुझे इस काबिल समझा। आज मैं इस मंच पर सम्मानित हुई इसका श्रेय मेरे अपने माता पिता और त्रिदेवी को देती हूं।काजल कुमारी आज की युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं ।बिहार के लिए ये पल बहुत गौरवमय हैं कि इनके जैसी विदुषी बिहार की पावन भूमि पर आज भी हैं ।
काजल कुमारी Kajal Kumari Astrologer भारत की युवा ज्योतिषी Young Astrologer India ज्योतिष भास्कर सम्मान Jyotish Bhaskar Award आचार्या काजल कुमारी Acharya Kajal Kumari पटना ज्योतिषी Patna Astrologer मिथिलांचल ज्योतिष सम्मेलन Mithila Astrology Conference अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन International Astrology Conference India बिहार की शान Pride of Bihar कम उम्र की ज्योतिषी Youngest Astrologer India 21 वर्ष की ज्योतिषी 21-Year-Old Astrologer ज्योतिष विदुषी Astrological Scholar India टॉप 10 ज्योतिषी पटना Top 10 Astrologers Patna


Comments