बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च में अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोका

सीडीओ के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही, स्पष्टीकरण तलब

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय रामकृष्ण नगर तथा चुन्नीगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भौसियां हाता का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, उपस्थिति पंजिका, मिड डे मील व्यवस्था तथा परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 
            कम्पोजिट विद्यालय रामकृष्ण नगर के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का परीक्षण किया। पंजिका में सहायक अध्यापक प्रभा सिंह के उपस्थिति कॉलम में बीएलओ ड्यूटी अंकित पाई गई।
 
इसके बाद मार्च माह की उपस्थिति का अवलोकन करने पर यह तथ्य सामने आया कि संबंधित सहायक अध्यापक द्वारा पूरे माह विद्यालय परिसर में अध्यापन कार्य नहीं किया गया। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभा सिंह, सहायक अध्यापक का अप्रैल 2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका जाए तथा संबंधित से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में संबंधित का वेतन ईआरओ गोविंद नगर की संस्तुति प्राप्त होने के उपरांत ही आहरित किया जाए।
 
             निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में मिड डे मील व्यवस्था का जायजा लिया और छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही कम्पोजिट विद्यालय रामकृष्ण नगर में विद्यार्थियों के बीच माध्यम कॉपी एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
 
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए और शिक्षण कार्य नियमित रूप से संचालित किया जाए। साथ ही “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत हाउसहोल्ड सर्वे कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें