नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दो बच्चो सहित महिला ने कुंवानो नदी मे लगाई छलांग, बच्ची की मौत
तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मनकापुर गोण्डा: गोंडा जनपद के थाना खोड़ारे क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना प्रकाश मे आया है, एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।जानकारी के अनुसार, ग्राम बैजपुर निवासी सोनम (30 वर्ष), पत्नी मदनलाल, अपने दो मासूम बच्चों—आयुष (4 वर्ष) और अंशी (डेढ़ वर्ष)—को लेकर घर से करीब 2 किलोमीटर दूर राजा घाट पुल पर पहुंच गई।
वहां पहुंचने के बाद महिला ने पहले अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची अंशी को कुआनो नदी में फेंक दिया और उसके बाद बेटे आयुष को गोद में लेकर खुद भी नदी में कूद गई।घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों में से दो युवकों ने तुरंत साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला और उसके बेटे आयुष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, मासूम बच्ची अंशी की काफी खोजबीन के बावजूद देर तक कोई पता नहीं चल सका। बाद में शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर खलगवा गांव के पास नदी में उसका शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल नदी मे कूदने की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इस बावत थानाध्यक्ष खोड़ारे कृष्ण गोपाल राय ने दूरभाष पर जानकारी लेने पर बताया की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर गौतखोरो की मदद से बच्चे का शव निकलवाकर उसे कब्जे मे लेकर पंचनामा करवाकर जिला मुख्यालय पीएम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही करते हूए घटना की जाँच पड़ताल जारी है।
UP Latest News crime news hindi up crime news hindi news update gonda breaking news Swatantra Prabhat Lucknow Police Investigation Gonda Mankapur Gonda news tragic incident UP गोंडा कुआनो नदी घटना gonda river incident मनकापुर गोण्डा न्यूज़ महिला नदी में कूदी woman jumped into river up kuano river gonda बच्ची की मौत खबर child death gonda khoḍare thana news river jump incident up district hospital gonda


Comments