नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
लोग अपनी-अपनी दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे
कोरांव। कोरांव बाजार में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक हार्डवेयर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर धुएं का घना गुबार फैल गया, जो दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी-अपनी दुकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
गोदाम रिहायशी इलाके के बीच स्थित होने के कारण आसपास के लोगों में आग फैलने की आशंका और भी बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता के सामने वे असहाय नजर आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
swatantra prabhat news Local Administration Action प्रयागराज ताजा खबर कोरांव हार्डवेयर गोदाम आग Koraon Warehouse Fire News शॉर्ट सर्किट हादसा Electrical Fire Incident लाखों का नुकसान रिपोर्ट Market Fire Prayagraj फायर ब्रिगेड कार्रवाई Fire Brigade Response बाजार क्षेत्र अफरा तफरी Emergency Incident Update गोदाम में भीषण आग Storage Fire Accident प्रशासन जांच शुरू रिहायशी इलाके में आग Safety Concern News बिजली शॉर्ट सर्किट घटना Disaster Report UP


Comments