नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नैनी में शवदाह स्थल के सीमांकन के निर्देश, महापौर गणेश केसरवानी ने किया निरीक्षण
यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी
नैनी प्रयागराज। महापौर गणेश केसरवानी ने नैनी क्षेत्र में प्रस्तावित शवदाह स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्र सीमांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रयागराज-नैनी के जनमानस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है, जिसे पूरी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर ने शवदाह भूमि दान करने वाले बबलू पांडे के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह एक पुनीत और मानव सेवा से जुड़ा कार्य है। नैनी क्षेत्र में अब तक शवदाह स्थल की व्यवस्था नहीं थी, ऐसे में यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
महापौर ने यह भी बताया कि जल्द ही शिलान्यास कार्यक्रम की घोषणा कर विधिवत भूमि पूजन कराया जाएगा।कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद मयंक यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, सभासद अनूप पासी, विवेक पुरी, कार्तिकेय पुरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
swatantra prabhat news Infrastructure Development UP social service initiative नैनी शवदाह स्थल निरीक्षण Prayagraj Cremation Ground Project महापौर गणेश केसरवानी दौरा Naini Development News शवदाह भूमि सीमांकन निर्देश Municipal Project Update बबलू पांडे भूमि दान प्रयागराज नगर निगम योजना Civic Development India जनमानस राहत पहल Public Welfare Project शिलान्यास कार्यक्रम तैयारी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति Local Political Event अंतिम संस्कार सुविधा योजना Urban Development News नैनी क्षेत्र सामाजिक पहल


Comments