प्रधान  कब्जाये  है सरकारी जमीन  तो क्या करे लेखपाल 

मामला  तहसील गोला के  ग्राम पंचायत  पहलनापुर  का बताया जाता है 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मामला  तहसील गोला के  ग्राम पंचायत  पहलनापुर  का बताया जाता है  जहां पर  भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान  जिसके जिम्मे सरकारी जमीनों की सुरक्षा होती है  जब वही  नियम कानून को ताक पर रखकर सरकारी जमीनें हड़पने लगे तो  कैसे  बचेंगे  सरकारी जमीनें और कौन कराएगा  सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा मुक्त।
 
वैसे भी प्रधान जी के कारनामे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने है। सूत्र बताते हैं कि  प्रधान जी ने कई मार्गों का काग़ज़ों पर निर्माण कराकर  खंड बिकास अधिकारी विजुआ की मिलीभगत से  लाखों का बजट डकार गए हैं  लोगों की जुबानी सत्य माने तो प्रधान ऐलानिया कहते हैं कि हम विकास कार्य नहीं करवायेंगे  चाहे वोट कोई दे या न दे।प्रधान जी ने  वन टांगिया  में काग़ज़ों पर स्ट्रीट लाइट लगवाकर लाखों का बजट  डकार गए  यही हाल शौचालयों का भी बताया जाता है।  ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत और खंड बिकास अधिकारी विजुआ के संरक्षण में  सरकारी धन के बंदर बाट का  खेल खेला जा रहा है।
 
सूत्र बताते हैं कि प्रधान जी को मिल रहे सत्ता संरक्षण के चलते  जनाब हकीकत के धरातल पर कार्य कराए वगैर ही  काग़ज़ों पर विकास की रेल दौड़ाकर  माला माल  हो रहे हैं।इससे भी जब पेट नहीं भर पाया  तो सरकारी जमीनें हड़पने का खेल बदस्तूर जारी है  आखिर. प्रधान के इस अवैध कब्जे पर तहसील प्रशासन  कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?क्या प्रधान को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का कोई विशेषाधिकार प्राप्त है?
 
अब देखना है कि  तहसील प्रशासन और  जिला प्रशासन  सरकारी जमीनें  हड़पने और अवैध कब्जा करने वालों पर क्या कार्रवाई कराता  है  ।या फिर सारे नियम कानून  गरीबों के लिए ही बने हैं  क्या यहाँ पर भी तुलसीदास जी की  चौपाई  चरितार्थ होती रहेगी  कि  समरथ को नहि दोष गोसाई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें