वार्षिक परीक्षा अंक पत्र व पुरस्कार पाकर बच्चे हुए खुश
वार्षिक परीक्षा अंक पत्र , मेडल व पुरस्कार पाकर बच्चे खुश हुये
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के न्याय पंचायत मड़वा के प्राथमिक विद्यालय नहरी में सोमवार को शारदा संगोष्ठी, वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ। वार्षिक परीक्षा अंक पत्र , मेडल व पुरस्कार पाकर बच्चे खुश हुये।
मुख्य अतिथि न्याय पंचायत के कम्पोजिट विद्यालय मगलवा प्रधानाध्यापिका व न्याय पंचायत की वरिष्ठ शिक्षिका गायत्री देवी ने बच्चों को वार्षिक परीक्षा अंक पत्र देते हुये बच्चों व अभिभावकों से कहा कि अगर आप चाहते हैं बच्चा अच्छी पढ़ाई लिखाई करके कुछ बन जायें तो वे बच्चों के आगे कक्षा की पढ़ाई जरूर जारी रखें।
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को समाज में शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी साझा किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शारदा संगोष्ठी व वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम भी पेश किया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक बजरंगी, कविता, वीरेंद्र, विनीता मिश्रा, जय प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat siddharthnagar news Shohratgarh Block सिद्धार्थनगर समाचार शिक्षा का महत्व up education news Primary School Nahri Sharda Sangoshthi Annual Result Distribution School Program Siddharthnagar Gayatri Devi Teacher Prize Distribution Program शोहरतगढ़ शिक्षा कार्यक्रम शारदा संगोष्ठी कार्यक्रम वार्षिक परीक्षा फल वितरण प्राथमिक विद्यालय नहरी स्कूल कार्यक्रम यूपी बच्चों को पुरस्कार वितरण सरकारी स्कूल कार्यक्रम Uttar Pradesh Education


Comments