सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालय में समारोहपूर्वक सेवानिवृत्त शिक्षक का विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राथमिक विद्यालय डभियार के शिक्षक विनोद कुमार मिश्र प्रधानाध्यापक पद से एवं कंपोजिट विद्यालय उदयपुर से सहायक अध्यापक पद से सेवानिवृत्त श्रीनाथ विश्वकर्मा का सोमवार को डभियार में विदाई समारोह कर सम्मानित किया गया।
 
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है वह जहां भी रहता है समाज को नई दिशा देता रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ सांगीपुर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ल व संचालन सौरभ मिश्र ने किया। इस मौके पर गिरीश शुक्ल, आशुतोष मिश्र, विनोद यादव, पल्लवी शुक्ला, अनुज्ञा श्रीवास्तव, आलोक मिश्र, संदीप यादव, प्रफुल्लचंद्र पाण्डेय, कमलेश द्विवेदी, आशीष द्विवेदी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें