जीटी रोड पर अवैध दुकानों पर कार्रवाई चलती रहेगी

जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अरुण कुमार जयंत ने बताया कि गत रविवार को जीटी रोड पर अवैध रूप से निर्मित 14 दुकानों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
 
रामादेवी और नारामऊ क्षेत्र में स्थित शराब की मॉडल शॉप के कारण लगने वाले जाम का मुद्दा भी बैठक में उठा। जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया कि संबंधित दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रामादेवी के निकट सड़कों पर लगने वाली सब्जी मंडी के कारण भी यातायात प्रभावित होने की बात बैठक में सामने आई।
 
बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार, एआरटीओ कहकशां खातून, परियोजना निदेशक एनएच पंकज यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनूप कुमार, अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें