शिवद्वार में श्री शंकर रामलीला समिति द्वारा किया गया रामलीला का मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण,लोकशांति,सामाजिक संगठन,सनातन उत्थान, धर्म प्रचार प्रसार आदि

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

घोरावल क्षेत्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार मन्दिर प्रांगण में श्री शंकर रामलीला समिति द्वारा विगत वर्षों कि भांति इस वर्ष 77 वे रामलीला मंचन का आयोजन दिनांक 27/3/2026 से रामजन्म की लीला के साथ प्रारम्भ किया गया व दूसरे दिन कि लीला में तड़का वध कि लीला दिखाई गई। रामलीला का शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई । जिसमें अहम किरदार हार्दिक राम, कान्हा लक्ष्मण,सुबास गिरी मारीच,राजेश्वर राम शुक्ल विश्वामित्र,जगदीश मिश्र ख़ामश्यामा, नीतीश शुक्ल सुबाहु,तड़का सूर्यकांत दुबे ने निभाई ।

सेवा और स्वच्छता का संगम ओबरा में प्रोटीन खिचड़ी वितरण के बाद करणी सेना जिलाध्यक्ष ने खुद लगाया झाड़ू Read More सेवा और स्वच्छता का संगम ओबरा में प्रोटीन खिचड़ी वितरण के बाद करणी सेना जिलाध्यक्ष ने खुद लगाया झाड़ू

रामलीला समिति के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रामलीला के दो दिन का लीला फुलवारी,धनुष भंग कि लीला होनी हैं, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है । रामलीला के माध्यम से विश्व कल्याण,लोक शांति,सामाजिक संगठन,सनातन उत्थान, धर्म प्रचार प्रसार आदि मुख्य उद्देश्य है ।

गोरखपुर ग़ोला क्षेत्र स्थित सरयू में समाया मासूम: 36 घंटे बाद मिला 14 वर्षीय अमन का शव, गोडियाना घाट पर दर्दनाक मंजर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा था किशोर, Read More गोरखपुर ग़ोला क्षेत्र स्थित सरयू में समाया मासूम: 36 घंटे बाद मिला 14 वर्षीय अमन का शव, गोडियाना घाट पर दर्दनाक मंजर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा था किशोर,

रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीकांत दुबे ने बताया कि श्री शंकर रामलीला समिति सन 1950 में प्रथम मंचन प्रारंभ हुई जिसके संस्थापक स्व . रामलखन तिवारी थे। सन् 1962 में रामलीला विस्तृत रूप से अक्षयवर वर्मा राम मिश्र के अध्यक्षता में की गई जिसका लंबे समय तक नेतृत्व स्व श्यामधर मिश्र की अध्यक्षता में चला । जो वर्तमान में सच्चितानंद मिश्र द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है।

फर्जी नंबर प्लेट व कागजात बनाकर ट्रक चलाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार। Read More फर्जी नंबर प्लेट व कागजात बनाकर ट्रक चलाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार।

बतातें चलें कि रामलीला समिति द्वारा 77 वें वर्ष में भगवान के लीला का मंचन प्राचीन समय चली आ रही । रामलीला मंचन में      ब्रह्मानंद,शरद,सच्चितानंद,रवि,धीरेन्द्र,अमित,नंदकुमार, नंदू,जगदीश, शिवद्वार मन्दिर प्रधान पुजारी सुबास गिरी,मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र समेत अन्य क्षेत्रवासी भक्तगण मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार