नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
रोशन बाग़ में तीन मंजिला मकान में भीषण आग
समय रहते टला बड़ा हादसा
प्रयागराज। शहर के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशन बाग़, सुल्तानपुर भावा इलाके में शनिवार को एक तीन मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि मकान की ऊपरी मंजिल से लपटें और काला धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा। हालांकि, घर में मौजूद लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में सहयोग करने लगे।
पास स्थित जीवन हास्पिटल के मैनेजर सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक मकान मालिक और स्थानीय लोग मिलकर आग पर काफी हद तक काबू पा चुके थे।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
UP News hindi news prayagraj breaking news prayagraj Local News Prayagraj Prayagraj Local News Khuldabad Prayagraj प्रयागराज आग की खबर रोशन बाग आग खुल्दाबाद थाना क्षेत्र रोशन बाग प्रयागराज तीन मंजिला मकान में आग प्रयागराज फायर न्यूज सुल्तानपुर भावा आग जीवन हॉस्पिटल प्रयागराज Prayagraj Fire News Roshan Bagh Fire Fire in House Prayagraj Uttar Pradesh Fire Incident Fire Accident UP Fire in Building


Comments