जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
श्रीवास्तव का मानदेय रोकने के निर्देश भी दिए गए।
भदोही, 28 मार्च 2026:–कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी कार्य एवं वित्तीय प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं, जिससे पारदर्शिता एवं समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरियावां पर हुए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग के समन्वय से तत्काल अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिया। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जंगीगंज स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स प्रतिभा गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अभोली में तैनात करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही, कार्यक्रमों के संचालन एवं अनुश्रवण में शिथिलता पाए जाने पर डीपीएम रोली श्रीवास्तव का मानदेय रोकने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आमजन से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर समय से उपस्थित रहकर मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित करें , किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने यू0पी0 हेल्थ डैशबोर्ड के विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। स्वास्थ्य विभाग के हर कार्यक्रम की कंपोजिट रिपोर्ट अगले बैठक में प्रस्तुत किया जाए। सभी एमओआईसी, आशा व एएनएम की हफ्ते में बैठक कर सघन समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैठक की कार्यवृत्ति में सभी बिन्दुओं की समीक्षा अगले दिन तक अवश्य उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने क्वालिटी एश्योंरेस कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में लैब स्लैब एवं बेसिंग उपलब्धता पर बल दिया। स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत डॉक्टरों के उपस्थिति की चेकिंग एवं कार्य के प्रति उनकी दक्षता का सतत् मूल्यांकन हो। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में व्यक्तिगत व टीम बेस्ड इंटेंसिव बढ़ाने व सुधार करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। सभी पीएचसी, सीएचसी पर ड्यूटीरूम सहित सभी जगह साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाये, इस सन्दर्भ में आशा व एएनएम को प्रेरित करें। प्रसूता को कम से कम 48 घण्टे अस्पताल में रूकने हेतु प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत सभी कम्युनिटी आफिसर को निर्देशित किया कि आयुष्मान आरोग्य मन्दिर की प्रभावी क्रियाशीलता हेतु अटेन्डेंस के माध्यम से नियमित करें, लापरवाही न बरते।
Bhadohi News सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र Uttar Pradesh Health News आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिलाधिकारी शैलेष कुमार भदोही स्वास्थ्य समिति Health Department review District Health Committee Bhadohi Suriyawan PHC Health program monitoring Doctors attendance check National Health Programs India PHC CHC cleanliness MOIC directives Health dashboard UP Asha ANM review Institutional delivery promotion स्वास्थ्य योजनाएँ भदोही स्वास्थ्य विभाग अपडेट Quality assurance health Health mission Bhadohi


Comments