राजनीति
इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, ।
यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत मंजूर।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी एक अहमखबर है, जहां चर्चित संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मामले में अग्रिम जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है।
इसी मामले में सह-आरोपी और उनके शिष्य मुकुंदानंद को भी कोर्ट ने अग्रिम जमानत प्रदान की है।
दोनों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें शिविर के दौरान बटुकों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 27 फरवरी को पूरी हो गई थी,
जिसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए यह निर्णय सुनाया। कोर्ट ने आरोपियों को गिरफ्तारी से राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी, हालांकि मामले की जांच जारी रहेगी।
यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर समर्थक इस फैसले को न्यायिक राहत मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीड़ित पक्ष न्याय की मांग पर कायम है।
prayagraj news uttar pradesh news ALLAHABAD HIGH COURT sexual exploitation case FIR registered judicial process उत्तर प्रदेश खबर इलाहाबाद हाईकोर्ट Legal action Swami Avimukteshwaranand कानूनी कार्रवाई प्रयागराज खबर झूंसी थाना Jhunsi Police Station एफआईआर दर्ज जांच जारी Investigation Ongoing स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत यौन शोषण मामला कोर्ट का फैसला Anticipatory Bail मुकुंदानंद Mukundanand Court Decision न्यायिक राहत Judicial Relief हाईकोर्ट सुनवाई High Court Hearing आरोपी को राहत Accused Gets Relief संत विवाद Saint Controversy न्याय प्रक्रिया मामला चर्चा में Case in Headlines


Comments