वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में था नामजद

गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अभय गोस्वामी उर्फ प्रिन्स (35 वर्ष) पुत्र संतोष गोस्वामी निवासी 10 लाउदर रोड, थाना जार्जटाउन के रूप में हुई है।
 
पुलिस के अनुसार, थाना जार्जटाउन में पंजीकृत मुकदमा संख्या 55/2026 के तहत आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।गुरुवार (25 मार्च 2026) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में स्थित एक गुमटी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी की गई।
 
गंभीर आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2025 तक प्रयागराज के विभिन्न थानों—जार्जटाउन, सिविल लाइंस, कोतवाली, कीडगंज और नैनी—में मारपीट, धमकी, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, आईटी एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें