दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश(सीएडब्लू)/(एफटीसी) सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए जमानत का पर्याप्त आधार पाते हुए आरोपी महेश विश्वकर्मा की जमानत अर्जी मंजूर कर लिया। साथ ही एक-एक लाख की दो जमानत पेश करने पर रिहाई के आदेश दिया है। कोर्ट ने विवेचना में सहयोग करने, गवाहों को न धमकाने, साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ न करने की शर्त पर जमानत मंजूर किया है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 29 वर्षीय पीड़ित महिला ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 16 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे वह घर पर अकेली थी। उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था। तभी ट्रैक्टर चालक महेश विश्वकर्मा पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी कोहरौल, थाना शाहगंज, जिला सोनभद्र खेत की जुताई करके उसके पास आया और जुताई के पैसे मांगने लगा। जब उसने कहा कि उसके पति बाहर गए हैं जब आएंगे तो पैसा भिजवा देंगे।

श्रमिक की 16 वर्षीय पुत्री का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कंप  Read More श्रमिक की 16 वर्षीय पुत्री का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कंप 

इतना सुनते ही महेश उसके पति को गाली देने लगा और उसका हाथ पकड़ कर घर के अंदर ले गया और कहा कि पैसा नहीं है तो कोई बात नही तुम हो मुझे खुश कर दो और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जाते समय यह धमकी देने लगा कि अगर कहीं शिकायत की तो पति-पत्नी की हत्या कर देंगे। इससे वह डर गई। अपने पति से सारी बात बताई तो वे महेश के घर जाकर उसके पिता से शिकायत करने गए तो उन्हें भी मारपीट कर भगा दिया गया।

बस्ती जनपद में  पचास के बजाय डेढ़ सौ मीटर नाली निर्माण कर सरकारी धन को बर्बाद कर रहे प्रधान तरेता  Read More बस्ती जनपद में  पचास के बजाय डेढ़ सौ मीटर नाली निर्माण कर सरकारी धन को बर्बाद कर रहे प्रधान तरेता 

बाद में महेश फोन करकें माफी मांगने लगा। 21 जनवरी 2026 को वह अपने स्कूटी से मायके जा रही थी तो रॉबर्ट्सगंज में महेश मिल गया और कहा कि चलो तुम्हे मेरी बुआ बुलाई है सुलह कराने के लिए। इसपर उसकी बात पर विश्वास करके चली गई तो वहां कोई नहीं था, बल्कि कहा कि यह मेरे दोस्त का घर है। वहां भी चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।

सीएचसी कोन में  सुविधाओं का टोटा, चिकित्सकों की मांग को लेकर  राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ने चलाया हस्ताक्षर अभियान Read More सीएचसी कोन में सुविधाओं का टोटा, चिकित्सकों की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। थाने पर सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दिया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर कोर्ट में अप्लीकेशन दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर शाहगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू किया। 

IMG_20260325_165846

 मामले की सुनवाई करते समय कोर्ट ने अभियुक्त के अधिवक्ता कंचन सिन्हा के तर्को को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर जमानत का पर्याप्त आधार पाते हुए आरोपी महेश विश्वकर्मा की जमानत अर्जी मंजूर कर लिया। साथ ही एक-एक लाख की फो जमानत पेश करने पर रिहाई के आदेश दिया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें