राजनीति
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
परिजनों की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची
बस्ती। बस्ती जिले केहर्रैया थाना क्षेत्र के फरिंदा जागीर गांव में मंगलवार सुबह 16 वर्षीय प्रियांशी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसने औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज, बिहरा से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पता चला है किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह अपने कमरे मे चली गयी पुलिस भर्ती प्रशिक्षण कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और वीडियोग्राफी कराई गई। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इससे किशोरी मानसिक रूप से आहत हो गई और अपने कमरे में चली गई। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों के संभालने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
swatantra prabhat Crime news up स्वतंत्र प्रभात basti news up crime news Basti Police Action Police Investigation Basti यूपी क्राइम न्यूज पोस्टमार्टम रिपोर्ट postmortem report case Swatantra Prabhat crime news Swatantra Prabhat Basti Harraya Basti case student suspicious death Basti Farinda Jagir village news student death Uttar Pradesh बस्ती खबर हर्रैया थाना छात्रा की मौत संदिग्ध मौत बस्ती पुलिस जांच बस्ती फरिंदा जागीर गांव


Comments