नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सड़क हादसे में युवक की मौत, मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया
नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करछना क्षेत्र के रैपुरा भगनपुर निवासी संजय कुमार (पुत्र सुखलाल) 22 मार्च 2026 को बाइक से डांडी नैनी एडीए की ओर जा रहे थे।इसी दौरान एग्रीकल्चर महेवा रेलवे फ्लाईओवर के पास एक हाइवा ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा अमृत लाल प्रजापति ने नैनी थाने में तहरीर देकर हाइवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
swatantra prabhat युवक की मौत स्वतंत्र प्रभात swatantra prabhat prayagraj news Uttar Pradesh Accident News प्रयागराज समाचार Breaking News UP स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज police investigation Prayagraj Swatantra Prabhat accident news accident death case police case Naini नैनी सड़क हादसा हाइवा ट्रक टक्कर करछना क्षेत्र खबर यूपी सड़क दुर्घटना


Comments