तहसील दिवस में पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी नहीं दिखाई दिए फरियादी 

यहां पर 27 शिकायतें पंजीकृत की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/नवाबगंज-  तहसील दिवस में मैं पहुंची मुख्य विकास अधिकारी देवयानी यादव यहां फरियादियों के न पहुंचने से छाई रही मायूसी कुछ देर रुकने के बाद वह एक 15 बजे तहसील दिवस से चली गई काम फरियादियों के आने का कारण शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण न होना दिखाई दे रहा है यहां पर 27 शिकायतें पंजीकृत की गई।
 
इनमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया शेष सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देश जारी किए गए सूत्रों के अनुसार तहसील दिवस में हो रही शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने का सिलसिला जारी है जिसके तहत लोगों का अब मनोबल टूटता जा रहा है इसलिए तहसील दिवस में फरियादियों का पहुंचना काम होता जा रहा है इसी क्रम में ग्राम पंचायत अल्हैया मैं चक मार्ग संख्या 139 पर दीवार बनकर रास्ता बंद कर दी गई इसकी शिकायत उमराव लाल ने तहसील दिवस में पहुंचकर की और बताया गया।
 
वह छठी बार तहसील दिवस आए हैं चक मार्ग से कब्जा हटवाने के लिए संबंधित लेखपाल रुपए मांग रहे हैं रास्ता बंद होने के कारण वह भी अपने खेत में कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं यहां पर सबसे अधिक शिकायत है राजस्व से ही संबंधित रही यहां पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी देवयानी यादव एसडीएम उदित सिंह पवार तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र कुशवाहा सचिव गन्ना समिति मेधा जोशी आदि उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments