राजनीति
बलिया में पथरी ऑपरेशन बना मौत का कारण: अपूर्वा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल
डॉक्टरों पर हत्या का केस दर्ज
बलिया शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हॉस्पिटल में रविवार को पथरी के ऑपरेशन के दौरान 24 वर्षीय अनीषा पांडेय की मौत हो गई, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और प्रशासन से अस्पताल को सील करने तथा दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले अस्पताल प्रशासन ने 50 हजार रुपये जमा कराए और फिर डॉक्टरों ने बिना स्पष्ट जानकारी दिए ऑपरेशन किया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर रेफर करने की बात कही, लेकिन तब तक अनीषा की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर सच्चाई छिपाने और गुमराह करने का आरोप लगाया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई।परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया है। हालांकि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के कारण पूरे नर्सिंग होम को सील नहीं किया जा सका।फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news health news up Ballia Crime News बलिया समाचार Swatantra Prabhat crime news स्वतंत्र प्रभात बलिया breaking news Ballia Swatantra Prabhat UP news स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश hospital sealed Ballia Swatantra Prabhat Ballia news अपूर्वा हॉस्पिटल बलिया ऑपरेशन के दौरान मौत मेडिकल लापरवाही बलिया युवती की मौत अस्पताल यूपी अस्पताल खबर hospital negligence India


Comments