राजनीति
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है, मुख्यमंत्री द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील मुसाफिरखाना में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील अमेठी में 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 का निस्तारण किया गया, तहसील तिलोई में 05 शिकायतें प्राप्त हुई तथा तहसील गौरीगंज में 12 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news संपूर्ण समाधान दिवस swatantra prabhat amethi news अमेठी समाचार Breaking News Amethi एसपी अमेठी स्वतंत्र प्रभात अमेठी Swatantra Prabhat UP news स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश यूपी प्रशासन खबर Swatantra Prabhat administration news प्रशासनिक बैठक Samadhan Diwas UP Amethi breaking news Tehsil Musafirkhana program Amethi district news police revenue team Amethi मुसाफिरखाना तहसील डीएम अमेठी राजस्व पुलिस टीम


Comments