राजनीति
मनकापुर विधायक के प्रतिनिधि के पिता का निधन, सरयू घाट पर अंतिम संस्कार
नवाबगंज गिर्द के अगमपुर स्थिति आवास पर शनिवार को शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
स्वतंत्र प्रभात
नवाबगंज (गोंडा)।
मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे के पिता श्री देवी प्रसाद दूबे का शुक्रवार की रात 98 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
नवाबगंज गिर्द के अगमपुर स्थिति आवास पर शनिवार को शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह,विधायक रमापति शास्त्री, प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह, गोंडा सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय,नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह, भाजपा नेता जनार्दन तिवारी, सूर्य लाल दूबे, दुर्गेश गुप्ता, बाबूलाल शास्त्री, रवि श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, प्रधान दुर्गा सिंह, मुकेश पाण्डेय सहित
अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।दिवंगत का अंतिम संस्कार शनिवार को सरयू घाट पर विधि-विधान से किया गया, जहां परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
gonda news भाजपा नेता शोक की लहर श्रद्धांजलि अंतिम संस्कार श्रद्धांजलि सभा nawabganj Condolence Meeting last rites public representatives नवाबगंज मनकापुर विधायक प्रतिनिधि Mankapur MLA Representative निधन समाचार Death News देवी प्रसाद दूबे Devi Prasad Dubey Tribute सरयू घाट Saryu Ghat गोंडा समाचार Mourning Wave जनप्रतिनिधि BJP Leaders सामाजिक हस्तियां Social Figures


Comments