रक्तदान कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि, शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना चोपन के परिसर में आयोजित हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर

प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्र ने सर्वप्रथम रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ,जिले में पहली बार किसी थाना परिसर में आयोजित हुआ शैक्षिक रक्तदान शिविर

राजेश तिवारी Picture
Published On

उत्सव ट्रस्ट एवं थाना चोपन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को उत्सव ट्रस्ट एवं थाना चोपन के संयुक तत्वावधान में थाना चोपन के परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 9 लोगों ने स्वैक्षिक रक्तदान कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले में पहली बार किसी थाना परिसर में आयोजित हुआ शैक्षिक रक्तदान शिविर।

IMG-20260322-WA0096

थाना चोपन से रक्तदान करने वालों में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, सिपाही राहुल यादव, एच० एम० बिंदुपाल सहित कुछ चोपन वासी रहे। रक्तदाननियों को रीफ्रेशमेंट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ शहीदों को पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलन व श्रद्धांजलि अर्पित कर इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ फीता काट कर एवं सर्व प्रथम थानाध्यक्ष थाना चोपन अखिलेश कुमार मिश्र ने रक्तदान कर किया। 

शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डी0बीटी0 के माधयम से  स्थानांतरित  की गयी धनराशि Read More शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डी0बीटी0 के माधयम से स्थानांतरित की गयी धनराशि

इण्डियन ऑयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को किया गया निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण Read More इण्डियन ऑयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को किया गया निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्र, उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी अरविंद सिंह, निदेशक डॉ अजय शर्मा, कुंदन सिंह, मनीष तिवारी महंत काली मंदीर चोपन, संजय पाण्डेय एडवोकेट, श्रीश पाठक एवं उत्सव ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष कुमार पाठक के साथ ही ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉक्टर शुभम जैश, काउंसलर रवींद्र प्रसाद, एलटी० दिनेश मोदनवाल, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार, व बी०सी०टी०वी० वैन चालक साजन तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष कुमार पाठक ने किया।

महाप्रबंधक  जिला सहकारी बैंक ने किया  बीपैक्स कंप्यूटराइजेशन की  समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश Read More महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ने किया बीपैक्स कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें