ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ग्राम विकास अधिकारी को कुचला, मौके पर मौत

वहीं, इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि ग्राम विकास अधिकारी भारतगंज राजापुर स्थित गैस एजेंसी कार्यालय में केवाईसी कराने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह सड़क पर गिरे, उसी समय पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें