कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

इस अवसर पर पत्रकार विपिन शर्मा को प्रहर्ष सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रहर्ष फाउंडेशन द्वारा 19 मार्च 2026 को रवींद्रालय सभागार, चारबाग में एक भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर पत्रकार विपिन शर्मा को प्रहर्ष सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। आमंत्रित कवियों में संजय शौक, मुकुल महान, प्रमोद द्विवेदी, अंशु दबे, आलोक रंजन मिश्रा, डॉ0 सुमन दुबे प्रबंधक एवं सुधा गुप्ता महामंत्री शामिल रही, जो अपनी कविताओं से साहित्यिक माहौल को और समृद्ध किया।
 
कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:00 बजे से 6:45 बजे तक किया गया।आयोजक मंडल ने सभी साहित्य प्रेमियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

About The Author

Post Comments

Comments