नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आकाशीय बिजली का कहर: संग्राम उर्फ नेता यादव की मौत, बेटा गंभीर, दो गायों की भी मृत्यु
चकिया घरहरा गांव में दर्दनाक हादसा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
साहसों प्रयागराज। जनपद प्रयागराज के फूलपुर तहसील अंतर्गत बहादुरपुर विकास खंड के चकिया घरहरा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 62 वर्षीय किसान संग्राम उर्फ नेता यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनका बेटा ज्ञान यादव गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि संग्राम यादव उस समय घर के बाहर बैठकर गाय को चारा डाल रहे थे। तभी पास के एक पेड़ पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वे बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस घटना में उनका बेटा ज्ञान यादव भी बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।हादसे में परिवार की दो गायों की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायल युवक के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
prayagraj news prayagraj latest news lightning strike death आकाशीय बिजली हादसा lightning accident UP Phulpur Prayagraj Bahadurpur block news Chakia Gharhara village farmer death lightning natural disaster India rain storm incident thunderstorm tragedy Yadav family tragedy village accident news UP weather alert lightning safety awareness rural India news cow death lightning economic loss farmer


Comments