नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में हुआ भव्य शुभारम्भ
कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत एवं प्रशस्ति पत्र का किया गया वितरण
अमेठी। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ थीम पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के प्रांगण में नौ दिवसीय प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह व पीडीडीआरडीए ऐश्वर्य यादव, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के प्रांगण में सूचना विभाग विकास परक योजनाओं से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। तथा पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम, महिला कल्याण विभाग, कौशल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अधिकारियों सहित भारी संख्या में जनसामान्य ने अवलोकन कर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
इसके उपरान्त उद्योग विभाग के अर्न्तगत संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्वरोजगार योजना के 05 लाभार्थियों को रू0 5 लाख का डमी चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को टूलकिट व प्रशस्ति पत्र, खेल विभाग द्वारा नेशनल स्तर के पदक विजेजा खिलाड़ियों को पगड़ी पहनाकर व ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया साथ ही आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पीआरडी जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके उपरान्त जिलाध्यक्ष द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनायें समाज के अन्तिम पंक्ति तक पहुॅच रही है जिससे सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में सशक्तीकरण को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है वही महिला सुरक्षा, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा हैं।
जिससे हर वर्ग के पात्र लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है, साथ ही उन्होंने उपस्थित समस्त आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि इस नौ दिवसीय प्रदर्शनी में उपस्थित होकर शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभार्थीपरक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता अनुसार लाभ ले सकते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, नाट्य एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम जनकल्याणकारी योजनाएं Vishwakarma Shram Samman Yojana skill development schemes India NRLM women empowerment program district level exhibition UP government achievements showcase beneficiary distribution program rural development initiatives नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी अमेठी गौरीगंज रिसोर्स सेंटर कार्यक्रम नव निर्माण के नौ वर्ष मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लाभार्थी वितरण सरकारी योजनाओं की जानकारी

Comments