त्योहारों से पहले बरही में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जाम से राहत दिलाने को लेकर प्रशासन सख्त
रामनवमी, ईद व सरहुल को लेकर अभियान तेज, सीओ व बीडीओ ने व्यवसायियों को दी चेतावनी
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बरही प्रखंड प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम और अव्यवस्था से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान बरही अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल और प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से बरही के प्रमुख मार्गों धनबाद रोड, गया रोड और हजारीबाग रोड पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।
सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए दुकान, शेड और अन्य अवरोधों को हटाकर रास्तों को खाली कराया गया, जिससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान बरही चौक पर अत्यधिक भीड़ और जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सख्ती बरतते हुए यह अभियान शुरू किया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
इस मौके पर बीडीओ जयपाल महतो और सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने व्यवसायियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी को सुविधा मिल सके।
अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक अजय कुमार, राजस्व कर्मचारी रीतलाल रजक, मार्केटिंग अधिकारी मनोहर भगत, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार, कपुलदीपक नाग, पंचायत सचिव सरोज कुमार, राजेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मी कुमारी, छट्ठू गंझू, ललिता कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
Barhi Hazaribagh News अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन सख्ती बरही न्यूज Encroachment Removal Drive त्योहारों से पहले कार्रवाई Festival Preparation Action रामनवमी ईद सरहुल Ramnavami Eid Sarhul Administration Strict Jharkhand जाम से राहत Traffic Relief Drive बाजार क्षेत्र अभियान Market Area Clearance जेसीबी कार्रवाई Bulldozer Action India धनबाद रोड अतिक्रमण Dhanbad Road Clearance गया रोड अभियान Gaya Road Action

Comments