ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष हैण्डबाल प्रतियोगिता का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया उद्घाटन
दीप प्रज्वलित कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष हैण्डबाल प्रतियोगिता जनपद के डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि एवं विशिष्ट अतिथि मण्डल सचिव हैण्डबाल संघ अयोध्या प्रांजल तिवारी एवं जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव उपस्थित रहे तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन मैच दो टीमों के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ ने 19-14 से सोनभद्र, गोरखपुर ने 19-17 से अयोध्या, मऊ ने 14-08 से प्रयागराज, वाराणसी ने 21-17 से मेरठ तथा लखनऊ ने 23-18 से गोरखपुर को हराया। उन्होंने बताया कि इस दौरान संयुक्त सचिव 3000 हैण्डबाल संघ अमित पाण्डेय उपस्थित रहे व उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद एवं मो० मोसर्रफ खॉ ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं उनका आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता के आयोजन में निर्णायक के रूप में प्रेम प्रकाश, पंकज यादव, मनोज यादव, सोनू सिंह, उज्ज्वल सोनकर, जय सिंह, मो० तौहीद सचिन यादव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, मो० मुदस्सिर खान, रणविजय त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच 19 मार्च 2026 को खेला जायेगा तथा प्रतियोगिता में खेल विभाग अमेठी के कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य एवं प्रशिक्षक राम आसरे यादव, सचिन भारद्वाज, अन्तर्राष्ट्रीय हैण्डबाल प्रशिक्षक, मो० नदीम, मो० आरिफ, लबली तिवारी, मोना सिन्हा, आरती सिंह, रुचि सिंह, अंकित शर्मा ने उपस्थित रहकर प्रतियोगिता के आयोजन में अमूल्य योगदान दिया।
breaking news hindi news swatantra prabhat Latest News swatantra prabhat news खेल समाचार बड़ी खबर ताजा खबर up sports news handball tournament amethi ambedkar stadium amethi senior men handball open state invitation tournament sports news up amethi sports update handball match results lucknow vs sonbhadra gorakhpur ayodhya match varanasi meerut match prayagraj mau match sports event india district sports office amethi handball championship 2026 sports competition hindi हैंडबॉल प्रतियोगिता अमेठी न्यूज

Comments