एसआईआर  कार्य  कर्मचारी समय से पूरा करें : आयुक्त

बीएलओ  किसी भी दशा में कार्य में लापरवाही न बरतें

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। आयुक्त बस्ती मंडल  अखिलेश सिंह ने मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील पर पहुंचकर (एसआईआर) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के तहत एसआईआर के कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।  27 मार्च तक प्राप्त फॉर्म 6, 7 व 8 की जांच करते हुए नियमानुसार एप्प पर फीडिंग का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ  किसी भी दशा में कार्य में लापरवाही न बरतें। 

किसी भी दिशा में कार्य अधूरा न रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण किया जाना है।  आयुक्त बस्ती मंडल  ने एस आई आर के तहत मतदाताओं को प्राप्त नोटिस के सापेक्ष सुनवाई के आंकड़े को शतप्रतिशत पाए जाने पर संतोष जताया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि एस आई आर कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। समय से सभी कार्य नियमानुसार पूर्ण किए जाएं। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर कंप्यूटर ऑपरेटर सी पी सिंह , बीएलओ आशुतोष कुमार मिश्रा, शिवशरन, रवि कुमार, रीता, संगीता, प्रियंका सिंह, सुग्रीव यादव, विनोद कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें