सिद्धार्थनगर : 1741परीक्षक, 363218 उत्तर पुस्तिकाओं का करेंगे मूल्यांकन
प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने की तैयारियों पूर्ण कर ली है
सिद्धार्थनगर, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देश पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच के लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1741 परीक्षक और प्रधान परीक्षक दोनों मिलाकर तैनात किए गए हैं। जिसमें कुल 363218 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे,
इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में होगा। जबकि हाईस्कूल की कॉपियों की जांच शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ और तिलक इंटर कॉलेज बांसी में की जाएगी। प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने की तैयारियों पूर्ण कर ली है।
मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित रख-रखाव, पेयजल और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं ताकि मूल्यांकन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि 18 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
breaking news hindi news swatantra prabhat Latest News swatantra prabhat news UP News madhyamik shiksha parishad News Update बड़ी खबर siddharthnagar news Education Department UP UP Board Exam 2026 ताजा खबर answer sheet evaluation up board copy checking highschool inter exam prayagraj board exam evaluation process teachers exam duty school education news exam update india board exam news education system india परीक्षा मूल्यांकन उत्तर पुस्तिका जांच

Comments