सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत : विधायक विनय वर्मा
बालक एवं बालिका शिक्षा आदि विषयों पर जनसमुदाय को जागरूक एवं प्रेरित करने का प्रयास करना चाहिए
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाक के परसा में स्थित बीआरसी पर सोमवार को ग्रामप्रधान/स्थानीय प्राधिकारी-निकाय सदस्य व प्रधानाध्यापक का ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण समारोह का आयोजन किया गया।यह संगोष्ठी में डीबीटी के अन्तर्गत अभिभावक के खाते में भेजे गए 1200 रुपए का उपयोग,प्रेरणा पोर्टल,आपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन पर विशेष चर्चा किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभिभावकों को एसएमसी,आउट आफ स्कूल बच्चों,दिव्यांग बालक एवं बालिका शिक्षा आदि विषयों पर जनसमुदाय को जागरूक एवं प्रेरित करने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा के उत्थान व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। डीबीटी के तहत अभिभावकों के खाते में 1200 रुपए बच्चों के ड्रेस,स्वेटर,जूता-मोजा,बैग व स्टेनरी खरीदने के लिए भेजा गया है।उन्होंने कहा कि आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों का मरम्मत व सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है।
इसी प्रकार निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालयों में सहायक सामग्रियों को उपलब्ध करवाया गया है।कंपोजिट विद्यालय बढ़नी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय हलौरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत किया।इस दौरान बीईओ अरुण कुमार,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, प्रधान यशोदानंदन मिश्र,मुख्तार अहमद,डा.आशुतोष सिंह,निसार अहमद,राहुल पाण्डेय,महेंद्र मिश्र,हरिनारायण शुक्ल, ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे।
breaking news hindi news swatantra prabhat Latest News swatantra prabhat news News Update Nipun Bharat Mission बड़ी खबर siddharthnagar news government scheme सरकारी योजना शिक्षा समाचार Vinay Verma MLA Rural Education Education Awareness Student Welfare ताजा खबर basic education up quality education dbt scheme up operation kayakalp school education india primary school program up government news education seminar block level meeting

Comments